By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Dastak IndiaDastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
Search
© 2023 Dastak India. All Rights Reserved.
Reading: हरियाणा में 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान- मनोहर लाल खट्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Dastak IndiaDastak India
Aa
Search
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Dastak India > हरियाणा > हरियाणा में 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान- मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा

हरियाणा में 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान- मनोहर लाल खट्टर

dastak
Last updated: 2022/07/17 at 9:06 PM
dastak
Share
6 Min Read
Manohar lal har ghar tiranga confrence
Photo Source- DPR Haryana
SHARE

भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13, 14 व 15 अगस्त को हरियाणा तीन रंगों में रंगा नजर आएगा। हरियाणा निश्चित रूप से देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा, जिसके हर घर, हर सरकारी कार्यालय, निजी भवनों स्कूलों और व्यवसायिक संस्थानों पर झंडा फहराया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अभियान के संबंध में प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों और कुलपतियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें हर जिले में तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने की परिकल्पना के साथ शुरू किया गया हर घर तिरंगा एक अनूठा अभियान है। इसलिए हरियाणा को इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।उन्होंने गैर सरकारी संगठनों और सामाजिक संगठनों से उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा प्रत्येक नागरिक के लिए विशेष महत्व रखता है, इसलिए अधिकतम भागीदारी अपेक्षित है।

मनोहर लाल ने निर्देश दिए कि गैर सरकारी संगठनों, नागरिकों और अन्य सामाजिक संगठनों के लिए तिरंगे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन जागरूकता के लिए व्यापक आईईसी गतिविधियों को शुरू करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी हमें रातों-रात नहीं मिली है, कई बलिदानों के बाद हमने इसे अर्जित किया है। इसलिए इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। यह अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि वाहनों पर भी तिरंगा लगाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस अभियान को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।

इस अभियान में ‘राष्ट्र सबसे पहले’ मंत्र के साथ अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें-

राज्य के लोगों, विशेषकर युवाओं से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि हर हरियाणवी को ‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहले’ मंत्र के साथ आगे बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान निश्चित रूप से देश विरोधी गतिविधियां फैलाने वालों को भी कड़ा संदेश देने में अहम कदम साबित होगा।

राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठ कर इस राष्ट्रीय पर्व में भाग लें-

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक नेता इस राष्ट्रीय पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठते हुए प्रत्येक राजनीतिक दल को इस अभियान में भाग लेना चाहिए।

उन्होंने उपायुक्तों को इस अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, जिला परिषदों आदि के साथ बैठकें करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान के दौरान तिरंगे का सम्मान करना सभी का परम कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों की एक नोडल टीम भी गठित की जाए। घर-घर जाकर तिरंगे के वितरण में राजनीतिक संस्थाओं को भी शामिल किया जाना चाहिए।

मैराथन या रैलियों से जनता के बीच माहौल बनाएं-

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता में माहौल बनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से एक सप्ताह पहले मैराथन और साइकिल रैलियों जैसी विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई जानी चाहिए। इस अभियान को जन आंदोलन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त को तिरंगे की घर-घर आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपने-अपने जिलों में झंडे की जरूरत के हिसाब से लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।

इस अभियान के लिए विकसित किया जाए पोर्टल-

उन्होंने कहा कि एक पोर्टल विकसित किया जाएगा और इस अभियान से संबंधित सभी जानकारी इस पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। सरकारी कार्यालय और गैर सरकारी संगठन भी झंडे के बारे में अपनी आवश्यकताओं को अपलोड करेंगे। पूरे हरियाणा में हर घर में झंडे के वितरण और फहराने के लिए घर-घर जाने के लिए टीमें भी गठित की जाएं।

यह एक राष्ट्रीय पर्व, देशप्रेम की भावना से फहराये तिरंगा-

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे अभियान को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए और देशप्रेम की भावना से तिरंगा फहराये। प्रत्येक कुलपति को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस अभियान के पहले और उसके दौरान प्रत्येक विश्वविद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बनाया जाए। इसके अलावा, छात्रों को भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार इस अभियान को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है और लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

जाट जगदीप धनखड़ को भाजपा ने क्यों बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार?

उन्होंने बताया कि सूचना जनसंपर्क और भाषा विभाग ने राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल का उपयोग करके जागरूकता पैदा करने के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम की योजना बनाई है।

फार्मेसी काउंसिल में हुए भ्रष्टाचार मामले में हमारी ही सरकार कर रही है विजिलेंस की जांच-गृह मंत्री अनिल विज

You Might Also Like

Haryana में 112 जगह जली पराली, चालान काटने वाली टीम को किसानों ने बनाया बंधक

Haryana: चार साल की बच्ची को उठाकर ले गया पड़ोसी, रोने की आवाज सुन दौड़ी मां, यहां जानें

Today Weather: हरियाणा में एक बार फिर मौसम ले रहा करवट, जानिए मौसम का हाल

Haryana: केवल 90 हजार के लिए मां ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतारा, यहां जानें

Haryana के 166 कॉलेजों की लाइब्रेरी के Infrastructure को मजबूत करने के लिए खर्च होंगे 3.62 करोड़ रूपये

TAGGED: Har Ghar Tiranga, मनोहर लाल खट्टर, हर घर तिरंगा, हरियाणा मुख्यमंत्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
dastak July 17, 2022 July 17, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp
Share
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article फार्मेसी काउंसिल में हुए भ्रष्टाचार मामले में हमारी ही सरकार कर रही है विजिलेंस की जांच-गृह मंत्री अनिल विज
Next Article Agusta Westland AW101 Chopper अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में अदालत ने वायुसेना के चार पूर्व अधिकारियों को किया तलब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Lung Infections
Morning tips: सुबह-सुबह दिखाई दे ये लक्षण तो हो जाएं सावधान! ये खतरनाक बीमारी दे रही दस्तक
लाइफस्टाइल October 4, 2023
shraddha
Pitru Paksha: बेटा ना हो तो ये व्यक्ति कर सकता है श्राद्ध, यहां जानें विधि
धर्म October 4, 2023
LPG Cylinder
Ujjwala LPG Cylinder को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कीमत में हुई कटौती
बिजनेस October 4, 2023
Vande Bharat Sleeper
अश्विनी वैष्णव ने की Vande Bharat Sleeper की तस्वीरें साझा, जानिए कब होगी शुरू
देश October 4, 2023
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Dastak IndiaDastak India
Follow US
© 2023 Dastak India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?