बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने सोमवार की आधी रात को बॉलीवुड के सितारों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, भाईजान की पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों के साथ बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी शामिल हुए शाहरुख खान ने सलमान खान को गले लगाते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी जिसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि 27 सितंबर को सलमान खान का जन्मदिन होता है इस बार सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर एक ग्रैंड पार्टी देते हुए अपने परिवार फ्रेंड्स और बॉलीवुड सितारों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
सलमान खान ने इस बार अपना जन्मदिन अपनी बहन अर्पिता खान के घर उनकी बेटी आयात शर्मा और बॉलीवुड सितारों के साथ मनाया सलमान खान अब 57 साल के हो चुके हैं, जो लोगों के बीच 57 साल की उम्र तक फिट रहने का संदेश देते हैं। सलमान खान की पार्टी में कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने महफिल जमाई जिसमें कार्तिक आर्यन, सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख, तब्बू, संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी मौजूद थे।
View this post on Instagram
शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ देख कर उनके सभी फैंस बेहद खुश थे उन्होंने सलमान को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी और शाहरुख, सलमान खान के एक साथ होने पर प्रशंसा करते हुए अनेक प्रकार की टिप्पणियां की। एक यूजर ने सलमान और शाहरुख खान की वीडियो की प्रशंसा करते हुए लिखा की बॉलीवुड के सबसे अच्छे अतरंग और करीबी दोस्त हैं ये, जिसके साथ ही दूसरे यूजर ने दोनों की प्रशंसा करते हुए लिखा इन दोनों की दोस्ती से प्यार करो।
आपको बता दें कि सलमान खान ने अपनी पार्टी में ब्लैक लुक के साथ अपना स्वैग दिखाते हुए सभी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया वही बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने अंदाज से सभी का दिल जीता। दोनों का स्वैग और अंदाज देखकर सभी फैंस अपने आप को उन पर टिप्पणी करने से नहीं रोक पा रहे हैं।
श्रद्धा हत्याकांड के बाद शीजान खान ने तुनिशा शर्मा से किया था ब्रेकअप