बॉलीवुड इंडस्ट्री में फरान अख्तर को काफी समय हो चुका है, बॉलीवुड में एक फिल्म निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले फरहान ने पहले सिंगिंग में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से तो सभी को इंप्रेस भी कर दिया। आज फरहान अख्तर की अच्छी – खासी फैन फॉलोइंग है, फरहान की फिल्मों का फैंस को इंतजार रहता है। दूसरी और उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने साल 2022 में शिबानी दांडेकर से शादी की थी और उन दोनों की बॉन्डिंग फैंस को सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिलती रहती है।
View this post on Instagram
पहले बीवी से हुआ था डिवोर्स
फरहान अख्तर की पहली बीवी अधुना भबानी थी, अधुना एक हेयर स्टाइलिस्ट थी। अधुना के संग फरहान अख्तर की शादी साल 2000 में हुई थी। उस समय तक फरान अख्तर ज्यादा पॉपुलर नहीं थे, उन दोनों ने साल 1997 से एक दूसरे से मिलना शुरू किया था। फिर बातचीत के बाद उन्होंने 3 साल बाद यानी साल 2000 में शादी कर ली थी।
बिपाशा बसु को करण सिंह ग्रोवर ने कहा डरपोक
उन दोनों ने साथ में आमिर खान की फिल्म दिल चाहता है में साथ काम भी किया था। उनकी दो बेटियां है जिनका नाम अकीरा और शाक्या है और उन दोनों की शादी 16 साल तक चली। लेकिन 16 सालों के बाद उनके फैंस के सामने यह दुखद खबर आई कि उन दोनों ने मिलकर डिवोर्स लेने और अलग होने का फैसला लिया है, उनकी दोनों बेटियों की कस्टडी अधुना को दी गई।
टीना ठडानी ने अपने और हनी सिंह के रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा टीना ने
आज है फरहान अख्तर का जन्मदिन
फरहान अख्तर का जन्म मुंबई में 9 जनवरी 1974 को हुआ था, उनकी मां का नाम हनी ईरानी है और उनके पिता जाने माने लिरिक्स जावेद अख्तर हैं। फरहान की एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम जोया अख्तर है।