Video: कोई भी मौसम हो नूडल्स खाने में सभी को मजा आता है और बहुत से लोगों का यह फेवरेट भी होता है। यह नूडल्स अलग-अलग प्रकार में आते हैं और अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर भी बनाए जाते हैं। नूडल्स को आप घर में भी बना सकते हैं या किसी महंगे रेस्टोरेंट में जाकर भी खा सकते हैं, लेकिन सड़क के किनारे मिलने वाले नूडल्स के स्वाद की बात ही अलग होती है। यह स्ट्रीट नूडल्स लोगों को काफी पसंद आते हैं और इसे बहुत से लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन यह वीडियो देखने के बाद आप उस स्वादिष्ट नूडल्स को खाने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
When was the last time you had road side chinese hakka noodles with schezwan sauce? pic.twitter.com/wGYFfXO3L7
— Chirag Barjatya (@chiragbarjatyaa) January 18, 2023
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैक्ट्री में वर्कर्स किस तरह नूडल्स को लापरवाही से बना रहे हैं। यह लोग इसे बिना सफाई के बनाते हैं। आटे को बिना ग्लव्स पहने गूंथते हैं, उसे गंदे कंटेनर में रखते हैं इतना ही नहीं उसे गंदे फर्श पर भी फेंकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि यह किस तरह से बनाया जाता है और इसे खाने से पहले आप जरूर सोचेंगे। इस वीडियो को देखने के बाद एक एक्यूजर सवाल करता है कि आपने आखिरी बार स्ट्रीट नूडल्स कब खाए थे।
I’m 100% certain the same hygienic conditions exist for all kitchens in #Delhi! If you truly know how your food(golgappas, kulchas, bhel puris and not limited to noodles shown here) is mass produced you would literally stop eating most of it! Ever know what the cows eat for milk?
— Vilakshan Jakhu (@vjakhu) January 19, 2023
यह वीडियो टि्वटर पर वायरल हो रहा है और लोग ताने मारते हुए कह रहे हैं कि यह देखो दुनिया के सबसे साफ सुथरा तरीके से बनने वाले नूडल्स। इसके बचाव में भी कई लोग सामने आए एक यूजर को पूरा कॉन्फिडेंस था कि दिल्ली में सभी रसोइयों की स्थिति ऐसी ही है, अगर आप जानते हैं कि आप जो फूड खाते हैं वह बड़े पैमाने पर बनता है तो आपको सच में इसे खाना बंद कर देंगे।
When was the last time you had road side chinese hakka noodles with schezwan sauce? pic.twitter.com/wGYFfXO3L7
— Chirag Barjatya (@chiragbarjatyaa) January 18, 2023
एक अन्य यूज़र ने ट्विटर पर क्लिप शेयर करते हुए सवाल किया कि आप कैसे कह सकते हैं की यह नूडल्स जिस फैक्ट्री में बन रहे हैं उस फैक्ट्री के नूडल्स केवल स्ट्रीट साइड पर ही इस्तेमाल होते हैं महंगे रेस्टोरेंट्स में नहीं।
Waise bhi these noodles are boiled & then stir fried in oil so I’m sure no organism or pathogen can survive so much heat. Have fun with chowmein & Chinese bhel 😂
— Angry Anna (@chetanshetty9) January 19, 2023
एक यूजर ने लिखा वैसे भी इन्हें बनाने के बाद उबाला जाता है उसके बाद इन्हें फ्राई किया जाता है तो मुझे लगता है कि इतनी गर्मी में किसी भी तरह के कीटाणु का इन पर रहना मुश्किल है इसीलिए स्ट्रीट नूडल्स और भेल का लुफ्त उठाएं।
No wonder, whenever i ate them my stomach and throat was upset…
— Mohammed Ahmed Khan (@makengg23) January 18, 2023
एक शख्स ने ट्वीट करके सबको चौंका दिया उसने कहा इसमें कोई नई बात नहीं है। जब भी मैंने इन्हें खाया है तो मेरा गला और पेट दोनों खराब हुए हैं।