ओयो की फाउंडर रितेश अग्रवाल अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 29 वर्षीय अरबपति कथित तौर पर 7 मार्च को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में एक भव्य स्वागत समारोह की मेजबानी करेंगे।
शादी में बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं-
पिछले महीने से अग्रवाल ने अपनी मंगेतर और मां के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शादी में आने के लिए आमंत्रित किया। नरेंद्र मोदी के अलावा, रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की शादी के रिसेप्शन में आने की उम्मीद है, इनके साथ ही एयरबीएनबी इंक और लाइटस्पीड कॉमर्स इंक सहित अन्य ओयो के के समर्थकों के भी शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।
Gene testing kit: कुछ ही हफ्तों में भारत के लिए सस्ती किट पेश कर सकती है रिलायंस
ब्लूमबर्ग ने बताया कि सॉफ्टबैंक के मासायोशी सन OYO के संस्थापक यानी रितेश अग्रवाल की शादी में शामिल होंगे। जापान की कंपनी सॉफ्टबैंक हॉस्पिटैलिटी चेन ओयो में सबसे बड़ी निवेशक है।
रितेश अग्रवाल ओयो के संस्थापक बने-
रितेश एक सफल उद्यमी है उन्होंने 2013 में थिएल फेलोशिप प्रोग्राम में जीते गए पैसों की मदद से ओयो रूम्स की स्थापना की थी। अब वह अगले सप्ताह अपनी नई यात्रा को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी मंगेतर के बारे में अब तक कोई सत्यापित जानकारी नहीं है।
रितेश अग्रवाल का शुरुआती जीवन-
रितेश ओडिशा में मारवाड़ी परिवार में जन्मे, इस छोटे से शहर में पले बढ़े और वह वह सिम बेचा करते थे। उनका परिवार दक्षिण ओडिशा शहर में शहर में रायगड़ा के नाम से एक छोटी सी दुकान चलाता था।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जॉन सीनियर सेकेंडरी साइंस स्ट्रीम से प्राप्त की थी और कॉलेज के लिए वह 2011 में दिल्ली चले गए। लेकिन उन्होंने 2 साल के बाद कॉलेज छोड़ दिया। हाल में ही उन्होंने एक पॉडकास्ट के जरिए इनोवेटिव आइडियाज पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि, सभी विचार पुराने हैं। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो कोई और करेगा। यह हमेशा बेहतर होता है कि जो हो सकता है उसे बनाने से बेहतर है कि क्या हो सकता था।