कोरोन काल के बाद अब बड़ी-छोटी सभी चीजों को सैनिटाइज़ करने की जरूरत पड़ती है। इसी कड़ी में बार-बार हाथों को सैनिटाइज़ करने से लेकर बाजार से लाए फल सब्जियों के साथ-साथ सभी उपकरणों (गैजेट्स) को भी सैनिटाइज़ करना पड़ता है। अब जिस उपकरण का प्रयोग हम दिन में सबसे ज्यादा करते हैं, उसे सैनिटाइज़ नहीं करेंगे तो कैसे चलेगा? मोबाइल फोन एक ऐसा उपकरण है जो हर वक्त हमारे साथ रहता है। जिसे सैनिटाइज़ करना बहुत जरूरी है, इस बीच जापान के एक मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट ने एक ऐसा वॉश बेसिन बनाया गया है, जिसमें आपके हाथ के साथ-साथ आपके स्मार्टफोन को भी सैनिटाइज़ किया जा सकता है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Some McDonald’s in Japan have installed sink systems that come with a slot that “sanitizes” your smartphone. It’s a system called WOSH developed by Japanese company WOTA.
[read more: https://t.co/3pk6lieQeP]pic.twitter.com/pD3nODfknD
— Massimo (@Rainmaker1973) April 14, 2023
वीडियो हुआ वायरल-
इस अनोखे सेफ सिंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे ट्विटर @Massimo पेज के द्वारा साझा किया गया है। वायरल वीडियो में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, कि वॉश बेसिन में स्मार्ट फोन को सैनिटाइज़ करने के लिए खास तरह का सिस्टम बनाया गया है। सिंक के रिम में स्मार्ट फोन सैनिटाइज़ करने के लिए जगह दी हुई है, इसमें फोन डालकर के कुछ समय में फोन को सैनिटाइज़ किया जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा कि, जापान में कई मैक्डॉनल में स्मार्ट फोन का सैनिटाइज़ करने के लिए अनोखे बेसिन लगाए गए हैं, जिन्हें जापान की WOTA कंपनी के द्वारा बनाया गया है। इसके साथ ही यूज़र इस अनोखे वॉश बेसिन का नाम WOSH बताया है। अपने स्मार्ट फोन को हम दिन भर टच करते हैं, लेकिन फोन को टच करने से पहले और बाद में हाथों को सैनिटाइज़ करना मुश्किल है, इसलिए यह सह है कि स्मार्ट फोन ही सैनिटाइज़ कर लिया जाए।
यह भी पढ़ें: Viral Video: Youtuber की रिहाई के लिए बिजली के टावर पर चढ़ा शख्स, देखिए कैसे बचाई पुलिस ने जान
10 हजार से ज्यादा लोग कर चुके रीट्वीट-
अभी तक इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और 7 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं। वहीं 10 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को रीट्विट कर चुके हैं, जिसमें यूजर ने तरह-तरह ने टिप्पणी की है। एक यूजर ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि, स्मार्ट फोन को सैनिटाइज़ करने से कहीं डेटा तो गीला ना हो जाए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, ये तो अच्छा है, लेकिन अगर फोन अंदर अटक जाए तो क्या?
यह भी पढ़ें: Viral Video: 230 फीट गहरी गुफा में मौजूद महिला 500 दिनों बाद निकली बाहर