फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस Bastille Day Parade में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल होने के लिए बीते दिन फ्रांस पहुंचे। आज यानी 14 जुलाई को पेरिस में होने वाली परेड में पीएम मोदी खास मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। इसके साथ ही आपको बता दें, कि बीते दिन कई सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर रात पीएम मोदी ने पेरिस के भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। जिसके दौरान पीएम मोदी ने भारत के तरफ बढ़ते दोस्ती के हाथों, दुनिया में भारत के बढ़ते कदम और बदले वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की भूमिका समेत कई मुद्दों पर बात की। मोदी के संबोधन के दौरान संसद तालियों और भारत माता की जयकारों से गूंज उठा।
Exhilarating atmosphere at the community programme in Paris. https://t.co/qM9hUhLrLr
— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2023
भारत और फ्रांस की दोस्ती-
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतवंशियों को संबोधित करते हुए कहा, कि प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न उन्हें एयरपोर्ट पर लेने आई थी। वह शुक्रवार को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ National day parade का हिस्सा बनेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, कि यह दोस्ती ना सिर्फ दो देशों के नेताओं के बीच है, बल्कि यह दो देशों के बीच अटूट दोस्ती का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें- यूक्रेन ने AK-74 Assault Rifles के जुगाड़ से बनाया खतरनाक हथियार
पंजाब रेजिमेंट करेगी पेरिस में कदमताल-
साल 2015 में किए गए फ्रांस दौरे को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कि उस समय जब मैं फ्रांस दौरे पर आया था तब पहले विश्व युद्ध में जान गवाने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी। उस युद्ध में भारत की पंजाब रेजिमेंट के कई बहादुर और निडर सैनिकों ने अपनी जान निछावर कर दी थी और आज फ्रांस के नेशनल डे पर पंजाब रेजीमेंट फिर से परेड कर गौरव बढ़ाएगी। यह बहुत ही यादगार और भावना पूर्ण पल होगा जिसके लिए मैं फ्रांस का धन्यवाद करता हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विविधता पर बात करते हुए कहा, कि भारत में लगभग 100 से ज्यादा है भाषाएं बोली और पढ़ाई जाती हैं। इसके साथ ही दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल वह भी भारत में बोली जाती हैं जोकि बहुत बड़े गर्व की बात है।
भारत में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग-
भारत और फ्रांस ने बढ़ती दोस्ती पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इस दौर में दुनिया टेक्नोलॉजी और टैलेंट के दम पर आगे बढ़ती जा रही है। भारत और फ्रांस के बीच बढ़ती इस साझेदारी का यह बड़ा आधार है, क्योंकि थुंबा में जब भारतीय रॉकेट स्टेशन निर्माण की बात आई। तब भारत की तरफ मदद का हाथ बढ़ाने वाला पहला देश फ्रांस ही था भारत और फ्रांस ने काफी लंबा सफर तय किया है। इसके आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको यह जानकारी है खुशी होगी, कि मैं आपसे स्पेस सैटेलाइट यानी भारतीय चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर बात कर रहा हूं।
यह भी पढ़ें- वजन घटाने वाले इस टीके से बढ़ता है सुसाइड का खतरा, पाएं पूरी जानकारी