बारिश का तांडव समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक कई जिंदगियां बाढ़ और बारिश की मार से अस्त-व्यस्त हो गई है। ऐसी स्थिति को देखते हुए कई जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में एक नया अपडेट सामने आया है, कि हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में लैंडस्लाइड और बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए, वहां के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यह आदेश किन्नौर जिले के डिप्टी कमिश्नर ने निकाला है। जिसके अनुसार सभी सरकारी, प्राइवेट और प्री स्कूल के साथ आंगनवाड़ी केंद्र भी 22 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे।
ऐसा किया ट्वीट-
बाढ़ और बारिश के खतरे को देखते हुए, किन्नौर डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर ने ट्वीट करके यह आदेश जारी किया, कि लैंडस्लाइड और बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए उपमंडल निचार और तहसील नंगला के सभी सरकारी, प्राइवेट और प्री स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- CUET PG 2023 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आया बड़ा अपडेट, जानिए यहां
हिमाचल में बारिश की मार-
हाल ही में बारिश और बाढ़ ने हिमाचल प्रदेश में तबाही मचाई हुई हैं। जिसमें लगभग 108 लोग अपनी जान खो दी हैं और लाखों की संपत्ति पानी में बह गई। बारिश के ऐसे तांडव को देखते हुए, हिमाचल सरकार ने वहां के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही स्कूल के स्टाफ और बच्चों के माता-पिता को यह सलाह दी गई हैं। स्कूल कब खुलेंगे, इसके अपडेट के लिए आपको स्कूल के संपर्क में रहना होगा।
तेलंगाना और मुंबई में भी स्कूल बंद –
बारिश के कहर को देखते हुए, मुंबई में भी आज यानी 20 जुलाई के दिन स्कूलों को बंद रखा गया है। वहीं मौसम विभाग के द्वारा बारिश की चेतावनी भी जताई गई हैं, IMD ने कुछ जगहों पर बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है। जबकि तेलंगाना में आज और कल दोनों दिन ही स्कूलों को बंद रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- SSC के इन पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब से कर पांएगे आवेदन