Ayodhya Ram Mandir: बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और अपनी बेटी मालती के साथ इन दिनों भारत आए हुए हैं। हाल ही में अभिनेत्री को उनके परिवार के साथ अयोध्या में स्पॉट किया गया जहां देसी गर्ल अपने पति और बेटी के साथ राम लला के दर्शन करने पहुंची। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अयोध्या में प्रियंका और उनके पति का देसी लुक देखने को मिला, प्रियंका ने जहां पीली रंग की साड़ी और हाथों में चूड़ियां पहन रखी थी, वहीं निक जोनस एथनिक कुर्ता में नज़र आए।
#WATCH | Actor Priyanka Chopra Jonas arrives in Ayodhya, Uttar Pradesh.
Her husband and singer Nick Jonas, and their daughter Maltie Marie Jonas are also with her. pic.twitter.com/cZLOxFnypE
— ANI (@ANI) March 20, 2024
देसी लुक हुआ वायरल-
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा साथ भारत आई हैं, जिसके कुछ समय बाद निक जोनस भी भारत आए। अब दोनों सितारों को उनकी बेटी मालती के साथ राम मंदिर में देखा गया। जहां दोनों सितारों ने पूर्ण श्रद्धाभाव से भगवान राम के नाम का तिलक लगाकर उनके दर्शन कर आशीवार्द लिया। इस दौरान अभिनेत्री ने पीली रंग की साड़ी और हाथों में ढेर सारी चूड़ियां पहन रखी थी। वहीं, अभिनेत्री ने अपनी बेटी मालती और निक जोनस को भी देसी लुक में तैयार करवाया। बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों का यह अंदाज कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav की गिरफ्तार से टूटा मां का दिल, रोते हुए वीडियो हुआ वायरल, यहां जानें
वीडियो देख फैंस ने कहीं बड़ी बात-
अभिनेत्री प्रियंका और निक जोनस जैसे ही अपनी बेटी मालती के साथ अयोध्या के राम मंदिर दर्शन पहुंचे, अभिनेत्री को देख कर फैंस की भीड़ लग गई और सभी फैंस ज़ोर-ज़ोर से जय श्री राम के नारे लगाने लगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब अभिनेत्री प्रियंका को भारत के मंदिर में स्पॉट किया गया इससे पहले भी अभिनेत्री को मंदिर में दर्शन करते हुए स्पॉट किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav की जेल में जागते हुए निकली रात, नहीं मिला कोई स्पेशल ट्रीटमेंट, यहां जानें