बहुत बार ऐसा होता है कि चेहरे के साथ हाथ पैर भी हमारी सेहत के बारे में हमें बताते हैं। जिससे हम शरीर में होने वाले बदलावों को देख सकते हैं। यहां आज हम आपके हाथ और पैर के प्राकृतिक रंग रूप की नहीं, बल्कि उसमें दिखने वाले और सामान्य लक्षणों के बारे में बात करने जा रहे हैं। जैसे की बहुत से लोगों के हाथों पर उभरी हुई नजर आने लगती है, जो भी उनकी सेहत और शारीरिक परिस्थितियों के बारे में कुछ बताती है। ऐसे में हाथों पर उभरी हुई नसें दिखना सामान्य भी हो सकता है। लेकिन अगर हाथों पर अलग से उभरी हुई नजर दिखें, तो इस बारे में सचेत हो जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा इसलिए है कि यह आपकी खराब सेहत का लक्षण भी हो सकता है। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं कि किन परिस्थितियों में हाथों की नसें उभरने लगती है-
बढ़ा हुआ तापमान और ज्यादा मेहनत-
शरीर का तापमान बढ़ने से नसों में सूजन की समस्या हो जाती है और तापमान बढ़ने से खून को ठंडा करने के लिए उसे त्वचा की सतह की ओर भेजा जाता है। जिसकी वजह से हाथों और पैरों की नसें उभरी हुई नजर आने लगती हैं। इसके साथ ही जब हम जवाब ज्यादा मेहनत करने लगते हैं, तो इसकी वजह से भी बहुत से क्षेत्र विशेष रूप से रक्त प्रभाव बढ़ जाता है। बढ़ते हुए रक्त वक्त प्रभाव से हाथों की नसें फूल जाती है और इसीलिए मुक्केबाजी और दूसरे पेशेवर खिलाड़ियों के हाथों में उभरी हुई नसें दिखाई देती हैं।
शरीर में कॉलेजोन-
उम्र के साथ ही शरीर में कॉलेजोन का निर्माण धीमे होने लगता है। जिसकी वजह से हमारी त्वचा पर असर पड़ता है और बढ़ती उम्र में त्वचा ढीली और पतली हो जाती है। जिसकी वजह से यह नसें स्पष्ट दिखने लगती है। यही कारण है कि बुढ़े लोगों के हाथों पैरों की नसें उभरी हुई नज़र आती है। हाथ की नसें उभरी होने के पीछे वजन कम होना भी एक कारण है। असल में शरीर में फैट कम होने पर स्किन पतली हो जाती है और अंदर की नसें साफ से झलकने लगती है। इसीलिए कम उम्र में आपके हाथों में नसें उभरी हुई है तो आपको अपने वजन को लेकर सतर्क रहना चाहिए। अंडरवेट होना दूसरी गंभीर समस्या को भी जन्म दे सकता है।
ये भी पढ़ें- Summer Vacation: परिवार के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान? कम बजट में ये 5 जगह रहेंगी बेस्ट
बचाव के उपाय-
इसके बचाव की बात की जाए, तो हाथों में किसी दुर्घटना की वजह से अलग से उभरी हुई नजर आती है, तो इसके लिए लेजर थेरेपी काम आ सकती हैं। इसमें सामान्य नसों को बंद करने के लिए लेजर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अगर चोट या फिर आईबी के इस्तेमाल के वजह से आपके हाथ की नस में सूजन आई है, तो इसके लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते है। कुछ हद तक सूजन मेडिकल द्वारा भी ठीक की जा सकती है। उभरी हुई नसों से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए जैसे कि काम के बीच हाथों को आराम दें। अगर हाथ में रक्त प्रभाव बढ़ने की वजह से नसें उभरी रही हैं, तो हल्की मसाज भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Cold Drink का सेवन करने वाले हो जाएं सावधान! वरना इन खतरनाक बीमारियों का होंगे शिकार, यहां जानें