रविवार को नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं, बल्कि सभी लोगों के हैं। अब्दुल्ला ने रांची में विपक्ष गठबंधन इंडिया की महारैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसी भी पार्टी का नाम नहीं लिया, इसके बावजूद उन्होंने कहा कि भगवान राम को बेच रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वह उन्हें लेकर आए हैं। वह भगवान राम को नहीं जानते, वह सिर्फ हिंदुओं के नहीं बल्कि वह पूरे विश्व के राम सबके हैं, लेकिन उन्होंने राम को अपना बना लिया है और दावा करते हैं कि वह सिर्फ उनके ही हैं।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा-
भगवा पार्टी पर हमला करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डर चुके हैं और उन्हें बिना किसी गलती के सलाखों के पीछे भी डाल दिया गया है। केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली में गिरफ्तार किया था। उन्हें आबकारी नीति से जुड़े धन संशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। इस रैली में कुल 28 दलों ने हिस्सा लिया था। इंडिया अलाइंस की महारैली का आयोजन रविवार को झारखंड के जिले रांची में किया गया था।
ये भी पढ़ें- INDIA Alliance की रैली में सुनीता केजरीवाल ने किया बड़ा दावा, कहा अरविंद को जेल में मारना..
विपक्ष ने जमकर भाजपा पर हमला बोला-
जहां पर विपक्ष ने जमकर भाजपा पर हमला बोला, इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, संजय सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव समेत बहुत से नेता मौजूद थे। इसके साथ इस रैली के दौरान सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह आरोप लगाया था कि वह अरविंद केजरीवाल को जेल में करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके खाने पर हर समय कैमरा लगा रहता है, वह क्या कहते हैं क्या नहीं खाते हैं, इसको रिकॉर्ड किया जाता है, यह शर्मनाक है।
ये भी पढ़ें- Election 2024: इस बूथ पर वोटिंग करने वालों की काट दी जाती है उंगली, नहीं डला एक भी वोट