गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में हम अपने शरीर को ठंडा करने के लिए बहुत सी चीजों का सेवन करते हैं। उसमें से एक धनिया के बीज का पानी भी है। हमारे शरीर को धनिया का बीज ठंडा रखने में काफी मदद करते हैं। इसलिए धनिया के बीच का पानी शरीर को बहुत सी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आयुर्वेद में धनिया के बीजों के पानी को पीने से बहुत सारे फायदे बताए गए हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो धनिया के बीच का पानी रोजाना पी सकते हैं।
फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट-
वहीं इसके साथ ही इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी दोनों को इंप्रूव करने में आपकी मदद करते हैं। अगर आप धनिया के बीजों को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख देते हैं और सुबह पीते हैं, तो यह कई तरह से आपकी हेल्थ को फायदा करता है। रोज खाली पेट धनिया के बीच का पानी पीने से शरीर में टॉक्सिक सेंस आसानी से निकलने में मदद मिलती है।
एंटीबैक्टीरियल गुण-
धनिया का पानी पीने में एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होने की वजह से धनिया के पानी को पीना चाहिए। इससे एक्ने भी खत्म हो जाते हैं और स्किन भी क्लियर होती है। जिन लोगों को यूरिन इन्फेक्शन की वजह से जलन महसूस होती है, उन्हें धनिया के बीज का पानी पीना चाहिए।
ये भी पढ़ें- बच्चों को खाने के लिए कभी ना दें खीरा, हो सकती है परेशानी, यहां जानें वजह
डाइजेशन इंप्रूव-
धनिया के बीच का पानी पीने से डाइजेशन इंप्रूव होता है। दरअसल इस पानी से मेटाबॉलिज्म इंप्रूव हो जाता है, जिससे डाइजेशन ठीक होता है। साथ ही टॉक्सिक भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे कब्ज़ जैसी समस्या पैदा नहीं होने और अपच नहीं होती। आयुर्वेद के मुताबिक, धनिया के बीज का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आपको धनिया के बीच का पाउडर बनाना होगा। उसके बाद एक चम्मच धनिया पाउडर को एक गिलास में पानी में भिगोकर रात भर रख दें सुबह इस मिश्रण को पी लें।
ये भी पढ़ें- Makeup Tips: गर्मियों में मेकअप करते समय अपनाएं ये टिप्स, पूरे दिन लुक रहेगा परफेक्ट