चण्डीगढ़, 26 मई- हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 13 जिला राजस्व अधिकारियों (डीआरओ)के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
पलवल के डीआरओ श्री राम सिंह को एक रिक्त पद पर डीआरओ, भिवानी और शहरी सम्पदा, हिसार के एलएओ श्री सतीश कुमार यादव को एक रिक्त पर डीआरओ, गुडग़ांव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे श्री ओम प्रकाश गोदारा को डीआरओ, झज्जर नियुक्त किया गया है। महेन्द्रगढ़ (नारनौल) के डीआरओ, श्री मनवीर सिंह को डीआरओ, झज्जर(1 जून,2016 से) नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे श्री राजेन्द्र कुमार को डीआरओ, रोहतक लगाया गया है और रोहतक के डीआरओ श्री सुभाष चन्द्र मेहता को डीआरओ, कैथल नियुक्त किया गया है। जीन्द के डीआरओ श्री महेन्द्र कुमार को एलएओ,शहरी सम्पदा,हिसार और अम्बाला के डीआरओ श्री जी.एस.विर्क को एलएओ, लोक निर्माण (सिंचाई) अम्बाला नियुक्त किया गया है। लोक निर्माण (सिंचाई) अम्बाला के एलएओ कैप्टन विनोद शर्मा को डीआरओ,अम्बाला और नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे श्री एम.एस.सांगवान को डीआरओ,जीन्द नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त, शहरी सम्पदा, गुडग़ांव के एलएओ श्री कुलबीर सिंह ढाका को डीआरओ मेवात,शहरी सम्पदा, फरीदाबाद के एलएओ श्री राजेन्द्र कुमार गहलोत को डीआरओ पलवल और रेवाड़ी के डीआरओ श्री पी.डी. शर्मा को डीआरओ, महेन्द्रगढ़ (नारनौंद) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया हैै।