
तेलंगाना के निजामाबाद से एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। यहां पर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के मंडल प्रजा परिषद के अध्यक्ष इम्मादी गोपी और एक महिला के बीच जमीन विवाद में बहस इस कदर बढ़ी कि उन्होंने महिला की छाती पर लात मार दी। इसके बाद उनके खिलाफ इस मामले में केस दर्ज हो गया है।
నిజామాబాద్ జిల్లా ధర్పల్లి మండల ఎంపీపీ ఇమ్మడి గోపి తమకు ఇందల్వాయి Nizamabad district Indalwai mandal nizamabad dist mudhiraj president dharpally mandal MPP immadi Gopi attacking on a Mother @KTRTRS pic.twitter.com/u2vgJyjso9
तेलंगाना के निजामाबाद से एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। यहां पर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के मंडल प्रजा परिषद के अध्यक्ष इम्मादी गोपी और एक महिला के बीच जमीन विवाद में बहस इस कदर बढ़ी कि उन्होंने महिला की छाती पर लात मार दी। इसके बाद उनके खिलाफ इस मामले में केस दर्ज हो गया है।इस वीडियो में धरपल्ली मंडल (ग्रामीण स्थानीय निकाय) के प्रमुख आई गोपी को एक महिला पर लात बरसाते देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि पहले महिला ने उसे अपनी चप्पल से मारा था। पुलिस का कहना है कि मामला भूमि की बिक्री से जुड़े विवाद का है। हालांकि महिला की शिकायत पर आरोपी गोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आई गोपी ने भी महिला के खिलाफ एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में महिला ने कहा कि पिछले साल गोपी ने उसे 33. 72 लाख रूपये में एक भूखंड बेचा था इसपर एक मकान भी था। हालांकि, इलाके में भूमि का मूल्य बढ़ने के बाद और 50 लाख रूपये की मांग की। उन्होंने अब तक महिला को प्रापर्टी नहीं सौंपी और उसे धमकी दे रहे थे।पुलिस ने बताया कि महिला प्रापर्टी सौंपने की मांग करने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ गोपी के घर गई। वहां दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद महिला ने गोपी को कथित तौर पर अपनी चप्पल से मारा। उन्होंने बताया कि इसके बाद गोपी ने महिला को लातों से मारा।
— Srinivas Gangaputhra (@SrinivasGangap1) June 17, 2018