अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने नेहरू कॉलेज व महिला महाविद्यालय में हेल्प डेस्क लगा दाखिले के लिए आ रहे विद्यार्थियों की मदद की। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक बलराम भारद्वाज ने बताया की एबीवीपी हमेशा से ही विद्यार्थी के हितों में काम करता आया है।
नेहरू कॉलेज अध्यक्ष सौरभ नरवत ने बताया की एबीवीपी की हेल्प डेस्क छह जून से लगातार विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क लगा रही है। और यह हेल्प डेस्क 30 जून तक लगा रहेगा जिससे विद्यार्थियों को एडमिशन में कोई दिक्कत न आये। और उनकी सही तरीके से सहायता की जा सके।
नेहरू कॉलेज में काफी संख्या में विद्यार्थी सहायता के लिए हेल्प डेस्क पर आ रहे है जिनमे अधिकतर विद्यार्थियों का प्रश्न कॉलेज की कटऑफ को लेकर है। इसके साथ ही एबीवीपी के फीडबैकफॉर्म भी भरवाए जा रहे है। जिनमे विद्यार्थियों से उनकी परेशानी को भी लिखवाया जा रहा है।
इस मौके पर अरुण, संतोष, जय प्रकाश, प्रकाश थापा, धर्मराज, दिनेश, पंकज, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।