पिछले काफी समय से कपिल शर्मा का दामन विवादों के साथ बंधा हुआ हैं। कभी सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े की वजह से, तो कभी सुनील ग्रोवर और कई टीम मेंबर के शो छोड़ने की वजह से।
https://www.youtube.com/watch?v=YbdaF94nrNA
मीडिया सूत्रों के मुताबिक कपिल शर्मा के शो पर सुनील ग्रोवर की वापसी तो नहीं हो रही, लेकिन उनका एक पुराना साथी वापस लौट रहा है। यह पुराना साथी कोई ओर नहीं बल्कि चंदन प्रभाकर यानी ‘चंदू चायवाला’ है।
दरअसल, सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर और अली असगर तीनों ने एक ही समय पर शो छोड़ दिया था। यह सब तब हुआ था जब सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच फ्लाइट में झगड़े की खबरें आई थीं। बहरहाल चंदन की वापसी से शो में नई जान आने की उम्मीद लगाई जा रही है।