भाजपा के कुरक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तलब किया है। मुख्यमंत्री ने राजकुमार सैनी को जाट आंदोलन पर टिप्पणी करने को लेकर तलब किया है।
शनिवार को राजकुमार सैनी ने आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवारों को नौकरी देने पर नाराजगी जताई थी। जिस कारण रविवार सुबह ही मुख्यमंत्री ने सैनी को तलब कर लिया। सुत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री जाट आंदोलन से निपटने के प्रयासों के बीच सैनी की ब्यानबाजी से नाराज है। मुख्यमंत्री नहीं चाहते की उनके ब्यानों से प्रदेश में कोई माहौल बिगड़े। ये देखना होगा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सैनी पर उनकी बात का कितना असर होता है।
सैनी ने कहा था कि जाटों की मांगों को मानना सही नहीं है। सीएम को जाटों के दबाव में नहीं आना चाहिए और उपद्रवियों को नौकरी नहीं देना चाहिए। प्रदेश का माहौल खराब करने वालों के लिए किसी प्रकार की रियायत नहीं होनी चाहिए।