उत्तर प्रदेश के हाथरस में मीट की तीन दुकानों में आगे लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हाथरस शहर की कांशीराम कॉलोनी के पास बनी तीन मीट की दुकाने जलकर ख़ाक हो गई हैं। मीट विक्रेताओं का आरोप है कि शरारती तत्वों ने यह आग लगाई है।
यह घटना उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने के दो दिन बाद सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनफेस्टो ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में अवैध बूचड़खानों को बंद करने की बात कही थी। इसपर कार्यवाही की खबरें भी सामने आई। गाजियाबाद और वाराणसी में कुल मिलाकर अबतक 15 बूचड़खानों को बंद कर दिया गया है।
सीएम बनने के 24 घंटे बाद ही योगी ने अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 1 और गाजियाबाद में लगभग 15 अवैध बूचड़खानों को बंद करा दिया गया है। इसके अलावा इलाहाबाद में भी दो बूचड़खानों को बंद किया गया था।