ईटानगर में खराब मौसम के चलते केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस Mi-17 हेलिकॉप्टर में रिजिजू के अलावा 7 अन्य लोग और क्रू मेंबर सफर कर रहे थे।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू गुवाहटी से अरुणाचल प्रदेश के जीरू इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश के चलते हेलिकॉप्टर को एक छोटे से फील्ड में उतारना पड़ा। किरण रिजिजू ने कहा कि वह किस्मत वाले थे जो सुरक्षित बच गए। इसका पूरा श्रेय अनुभवी बीएसएफ पायलट को जाता है।
आपको बता दें कि पायलेट ने 10 मिनट तक हेलिकॉप्टर को हवा में संभाले रखा। इसके बाद एक छोटे मैदान में इसे उतारा गया। इमरजेंसी लैंडिंग करीब 3.30 बजे कराई गई। स्थानीय लोग रिजिजू व अन्य लोगों की मदद के लिए पहुंच गए वहीं ईटानगर के एस पी भी आधे घंटे के भीतर ही घटना स्थल पर पहुंच गए।
https://youtu.be/o7zYhaqVzBM