टीवी सीरियल ‘बालिका वधु’ की एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने पिछले साल सुसाइड कर दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब इस साल 1 अप्रैल को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बेस्ट फ्रेंड काम्या पंजाबी उनके जीवन पर बनी शार्ट फिल्म रिलीज़ करने वाली हैं। काम्या इस शार्ट फिल्म को 1 अप्रैल को प्रत्युषा बनर्जी की डेथ एनिवर्सरी पर रिलीज़ करेंगी। इस शोर्ट फिल्म का नाम है “ हम कुछ कह न सके ” 1 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली इस शार्ट फिल्म में प्रत्युषा बनर्जी राहुल नाम के एक किरदार से लडती नजर आ रही हैं। इस फिल्म में एक जगह प्रत्युषा कहती हैं कि अगर आज तुम चले गए तो फिर मुझे कभी देख न पाओगे।
काम्या ने बताया कि ये एक फिक्शन फिल्म है और ये प्रत्युषा बनर्जी की जिंदगी से काफी मिलती है। उन्होंने बताया की फिल्म में काम्या ने एक नरेटर की भूमिका निभाई हैं। बता दें कि प्रत्युषा बनर्जी ने पिछले साल 1 अप्रैल को मुंबई के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड पर उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।