उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो सक्वायड का गठन किया था। मगर महिला सुरक्षा के नाम पर कुछ पुलिसकर्मी इसका नाजायज़ फायदा उठा रहे हैं।
यूपी के शाहजहांपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एंटी रोमियो स्क्वायड के पुलिसकर्मियों ने एक युवक को महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीटी की और नाई को बुलाकर उसका सिर मुंडवा दिया गया। मामला प्रकाश में आने पर आरोपी तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=AR0D5RSzqA0