दिल्ली में हो रहे 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अक्षय कुमार को 2016 में आई उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ चुना गया है। यह पहली बार है कि अक्षय कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जा रहा है। राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर अक्षय कुमार खुश दिख रहे है।
यह फिल्म मुंबई के प्रसिद्ध नेवी अधिकारी के एम नानावती केस पर आधारित थी। वहीं सोनम कपूर की फिल्म ‘नीरजा’ को ‘बेस्ट हिंदी फिल्म’ चुना गया है। पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘दंगल’ में नन्हीं बबीता का किरदार निभाने वाली कश्मीरी एक्ट्रेस जायरा वसीम को ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ के लिए चुना गया है। पिछले साल काफी तारीफें बटोरने वाली अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ को सामाजिक विषयों पर सर्वेश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में चुना गया है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।