
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला और नगर निगम कमिश्नर सोनल गोयल को एक समारोह में सम्मानित किया। ये सम्मान समूचे भारत में तेज गति से सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए दिया गया है।
गौरतलब है की सफाई व्यवस्था को लेकर पहले फरीदाबाद देश में 379 वे पायदान पर था लेकिन नए सर्वेक्षण में शहर की सफाई व्यवस्था में तेज़ी से हुए सुधार को लेकर फरीदाबाद शहर ने अन्य शहरों को पछाड़ते हुए 88 वां स्थान हासिल किया है। इसी उपलब्धि को लेकर फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला और नगर निगम कमिश्नर सोनल गोयल को शहरी विकास मंत्री भारत सरकार वेंकैया नायडू ने सम्मानित किया है। यह कार्यक्रम आज दिल्ली के नेशनल मिडिया सेंटर में शहरी विकास मंत्रालय की और से आयोजित किया गया था।

 
					 
							