बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फैन्स उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह एड्रियाना लिमा के साथ मयामी बीच पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। प्रियंका और एड्रियाना दोनों ने सनग्लाजेस लगा रखे हैं और एक फोटो में प्रियंका समंदर के अंदर मस्ती करती भी नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बेवॉच 25 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले प्रियंका अमेरिकन टीवी सीरीज क्वाटिंको के तीन पार्ट्स में काम कर चुकी हैं।
प्रियंका इन दिनों भारत में किसी भी फिल्म में एक्टिंग की बजाए प्रोडक्शन पर ज्यादा काम कर रही हैं। उन्होंने इन दिनों हॉलीवुड का रुख कर रखा है और क्वांटिको के तीन सीजन में एलेन पेरिश नाम की डिटेक्टिव का किरदार निभाने के बाद अब वह जल्द ही उनकी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आएंगी।
https://www.youtube.com/watch?v=mDu4zBQ0wys