बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। सनी से जुड़े एक करीबी सूत्र का कहना है कि वह अपना बर्थडे इस साल अमेरिका में मना रही हैं। उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए उनके पति डेनियल वेबर ने एक खास जगह डिनर प्लान किया है। यह वही जगह है जहां वह सनी को पहली बार डेट पर लेकर गए थे। इस जगह का नाम फायरफ्लाय है।
यह रेस्त्रां कपल को एक प्राइवेट रोमांटिक एन्वायर्मेंट देता है। इसके कमरे कबाना स्टाइल के होते हैं। पहली बार तो सनी लियोनी और डैनियल वेबर डेट पर मिले थे।
टीवी रियलिटी शो के जरिए इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारने वाली सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। लेकिन दुनिया उन्हें उनके स्क्रीन नेम सनी लियोनी से ही जानती हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=iVcRa1xjy6Q