हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन दुर्गा के चलते अब तक कुल 18251 मनचलों से की गई पूछताछ की गई है। हरियाणा में पिछले 15 दिनों से चल रहा था ऑपरेशन दुर्गा। देखने के लिए हरियाणा पुलिस के लिए ये बडी उपलब्धी है कि इतने छोटे से राज्य में उसने 15 दिन में 18 हजार से ज्यादा रोमियों को पकडा।
मगर पुलिस ने ये उपलब्धी कैसे हासिल की है। ये दस्तक इंडिया पहले भी दिखा चुका है। दस्तक इंडिया ने अपनी खास रिपोर्टस में दिखाया था कि किस तरह पार्कों में आपसी सहमती से बैठे युवक युवतीयों को मनचलों का नाम दे ऑपरेशन को किस तरह सफल किया गया।
चलिए रिकोर्डस पर आते हैं। पुलिस के अनुसार 692 मनचलों को परिवार वालों की मौजूदगी में समझा-बुझाकर काउंसलिंग कर छोड़ा दिया गया और ऑपरेशन दुर्गा के ही तहत 4936 रोमियों के ट्रैफिक चलान भी काटे गए।
वहीं IPC की धारा 294 और 509 के तहत पुलिस ने अब तक छह अपराधिक मामले दर्ज किए हैं और 9 आरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया। ऑपरेशन दुर्गा के चलते सर्वाधिक मनचले पुलिस ने गुरुग्राम 6355 पकड़े गए। वहीं 2550 मजनुओं को हिसार पुलिस ने काबू किया है। कैथल में सबसे कम मात्र 12 मनचले पुलिस के हत्थे चढे हैं। जिलेवार पुलिस ने मनचलों की सूची तैयार किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=wjuIguHl8w4