मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के दौरान फैक्ट्री में 47 मजदूर काम कर रहे थे। प्रशासन ने 23 मौतों की पुष्टि की है। करीब 20 लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन का मानना है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
https://www.youtube.com/watch?v=NiTX-WeXaC8
इस हादसे के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि धमाके के बाद शव आसपास के 500 मीटर के क्षेत्र में बिखर गए। हालात इतने भयावह थे कि शवों की पहचान करना भी कठिन था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में अधिकतर महिलाएं ही काम कर रही थीं।
हादसा उस वक्त हुआ, जब ये मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी मजदूर ने बीडी पीने के बाद वहां फेंक दी हो।