मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और कर्नाटक में किसानों की बदहाल हालात को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी लगातार विपक्षियों के निशाने पर हैं। शिवसेना ने मंदसौर हिंसा को लेकर बीजेपी और राज्य सरकार पर निशाना साधा था। लेकिन अब पटना में बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने किसानों के मुद्दे पर ही पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान नीतिश कुमार ने केंद्र सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
नीतीश कुमार ने किसानों के लिए राष्ट्रीय नीति नहीं बनाने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। नीतीश ने कहा कि 2014 के चुनाव से पहले बीजेपी ने किसानों के मुद्दे पर तमाम वादे किए थे, लेकिन केंद्र में सरकार बनने पर बीजेपी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।
नीतीश ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने की बात हो रही है। क्या सिर्फ वे किसान संकट में हैं, जिन्होंने कर्ज लिया है? क्या वे संकट में नहीं हैं, जिन्होंने कर्ज नहीं लिया? मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती की लागत बढ़ गई है। लेकिन बढ़े हुए खर्च के अनुपात में किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।