महाराष्ट्र समेत देश के दूसरे राज्यों में चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच शिवसेना ने मोदी सरकार की आलोचना की है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर पीएम मोदी अपने कोट बेच दें तो किसानों का कर्ज चुकाया जा सकता है।
दरअसल संजय राउत यहां किसान सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोज जो नए-नए कोट पहनते हैं। अगर उन्हें बेच दें तो किसानों के कर्ज चुकाए जा सकते हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं संजय राउत ने मोदी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि कल तक हम किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को गालियां देते थे, लेकिन तीन साल पहले जो लोग गाजे-बाजे के साथ सत्ता में बैठे, वो भी चोर ही निकले। राउत ने कहा कि अब सरकार से हिसाब मांगा जा रहा है तो उन्हें शिवसेना की बातें चुभ रही हैं।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।