इस वीडियो को देखकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा और आपके दिमाग में कई सवाल घूमेंगे। आखिर ये समाज जा कहां रहा है। ना उम्र का लिहाज और ना ही मर्यादा की सीमा। सबसे बड़ी बात ये सब सिर्फ एक बे सिर पैर की मस्ती के लिए। इस वीडियो को गौर से देखिएगा।
चैन्नई का वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ दिन पहले का है। एक बुजुर्ग सड़क के किनारे सो रहा है। तभी चार लड़के आते हैं। जिनमें से दो लड़के बुजुर्ग के पीछे आग लगा देते हैं। आधी नींद में बुजुर्ग आग से थोडा दूर जाने की कोशिश करता है, लेकिन लड़के आग को बुजुर्ग के और करीब ले जाते हैं। इसके बाद बुजुर्ग उठ जाता है और देखिए कैसे एक लड़का आग उसके और करीब फेंक देता है। देखें वीडियो…
https://www.youtube.com/watch?v=scSZppSk_ok