मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सभी केंद्रीय मंत्री पूरे देश में घूम कर सरकार के तीन साल के कामों का गुनगान कर रहे हैं। इन्हीं दौरों के तहत केंद्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमरेली पहुंची थी, लेकिन उनकी सभा में एक किसान अचानक खड़ा होकर कर्ज माफी की मांग करने लगा और देखते ही देखते उसने स्मृति ईरानी पर चूडीयां फेंकी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने हंगामा बढ जाने के चलते किसान सहित अन्य 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कांग्रेस विधायक भी शामिल थे।
https://www.youtube.com/watch?v=2Jkco5_JIK8
मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सभी केंद्रीय मंत्री पूरे देश में घूम कर सरकार के तीन साल के कामों का गुनगान कर रहे हैं। इन्हीं दौरों के तहत केंद्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमरेली पहुंची थी, लेकिन उनकी सभा में एक किसान अचानक खड़ा होकर कर्ज माफी की मांग करने लगा और देखते ही देखते उसने स्मृति ईरानी पर चूडीयां फेंकी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने हंगामा बढ जाने के चलते किसान सहित अन्य 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कांग्रेस विधायक भी शामिल थे।चूड़ियां फेंकने वाले किसान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए ही कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने किसान को रिहा कर दिया। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से देश के कई हिस्सों में किसान आंदोलन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान 5 किसानों की मौत हो गई थी। जिसके बाद माहौल गर्मा गया था।