दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से महिला के साथ चलती कथित गैंगरेप की वारदात सामने आई है। महिला को हरियाणा के सोहना से अगवा किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को ग्रेटर नोएडा के कासना के पास फेंक दिया। 3 लड़कों पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, 30 साल की महिला जो सोहना की रहने वाली है का कहना है कि बीती रात करीब 8.30 बजे स्विफ्ट डिजायर कार में लड़कों ने उसे सोहना से अगवा कर लिया। उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया और इसके बाद सुबह करीब 4 बजे ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में उसे फेंक दिया।
राहगीर ने पुलिस को महिला के खराब हालत में पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और एक टीम हरियाणा भेज दी है।