मक्का की पवित्र मस्जिद पर हुए एक आत्मघाती आतंकी हमले को नाकाम किया गया है। सऊदी अरब के आंतरिक मंत्री के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने मक्का मस्जिद पर आंतकवादी हमले की एक योजना असफल कर दी है। इस दौरान 11 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में 5 सुरक्षाकर्मी और 6 विदेशी यात्री शामिल है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने मुस्लिमों की पवित्र मक्का मस्जिद के बाहर खुद को बम से उड़ा लिया। इस आतंकी हमले की साजिश तीन आतंकी संगठन ने मिलकर रची थी। जिनमें से दो मक्का के ही है। मक्का के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है।
उन्होंने बताया कि आतंकियों का निशाना यहां की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाना था। हमला मस्जिद के पास उस वक्त हुआ जब लाखों की संख्या में लोगों दोपहर की नमाज पढ़ने के लिए वहां पहुंचे थे। मस्जिद में लोग रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार की नमाज के लिए जुटे थे। हमले को नाकाम करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।