जापान और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर मिसाइल दागने की पुष्टी की है। दोनों देशों के अनुसार उत्तर कोरिया ने पश्चिमी इलाक़े में मिसाइल दागी है। मिसाइल दागने से आसपास के देशों में तनाव बढ गया है।
इस मिसाइल को उत्तरी प्योंगन प्रांत से स्थानीय समय के अनुसार 09:40 बजे छोड़ा गया। दक्षिण कोरियाई आर्मी के हवाले से योनहैप समाचार एजेंसी ने यह ख़बर दी है। जापान का कहना है कि शायद मिसाइल जापान सागर में जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरी है। हाल के दिनों में बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने मिसाइल और परमाणु परीक्षण की गति बढ़ा दी है।
दक्षिण कोरियाई और जापानी अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को यह मिसाइल 40 मिनट में 930 किलोमीटर तक गई। ये इस साल के मिसाइल परीक्षण में 11वीं मिसाइल है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसका रेंज बहुत ज़्यादा है। इससे पहले उत्तर कोरिया ने मई महीने में मिसाइल परीक्षण किया था।