किसानों की कर्जमाफी की मांग गुजरात में भी उठने लगी है। बुधवार को अहमदाबाद में डेयरी किसान सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन कर एसजी हाइवे पर सैकड़ों लीटर दूध बहा दिया गया।
बता दें कि इस प्रदर्शन की अगुवाई क्षत्रिय-ठाकुर सेना नाम का एक संगठन कर रहा है। कर्जमाफी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया तो उनका विरोध प्रदर्शन और बढ़ जाएगा।
इससे पहले कर्जमाफी और दूसरी मांगों के लिए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के किसान प्रदर्शन कर चुके हैं। मध्य प्रदेश में किसानों के प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसके बाद पुलिस की फायरिंग में 6 किसानों की मौत हो गई थी। अब तक उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब की सरकार ने किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की है।
https://www.youtube.com/watch?v=PGZ5-RZTcEs