मुबंई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपडा का अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल प्रियंका चोपडा काफी समय से इंडिया से बाहर थी और इस दौरान वो मुंबई को काफी मिस कर रही थी। प्रियंका अपना बर्थडे बनाने यहां आई है।
Paparazzi ने उन्हें जब इस फ्लोरोसेंट ड्रेस में देखा तो अपना कैमरा लिए उनपर टूट पड़े. सन 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी की तूती बुलवाई है।
मई महीने में आई प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन उनकी अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया। इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया था जिसको चौतरफा वाहवही मिली।
आने वाली 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा 35 साल की हो जाएंगी और इतनी कम उम्र में उन्होंने वो सब हालिस किया है जो किसी का भी सपना होता है।
https://www.youtube.com/watch?v=uQ0te5gaQ-c