बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार सनी एक तस्वीर की वजह से चर्चा में है। इस तस्वीर में सनी लियोनी एक नन्ही परी के साथ नजर आ रही हैं।
माना जा रहा है कि सनी लियोनी व उनके पति के साथ दिख रही ये नन्ही परी सनी की बेटी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सनी लियोनी और उनके पति डैनियल वैबर ने एक बच्ची गोद ली है। इसी के साथ ही वह एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। सनी लियोनी और पति डैनियल ने बेटी का नाम निशा कौर वैबर रखा है। सनी की बेटी महाराष्ट्र के लातूर से हैं।
सनी लियोनी अब अपना पूरा समय बेटी निशा को दे रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सरलिन चोपड़ा ने भी सनी लियोनी को मां बनने की बधाई दी है। वहीं सनी के फैंस उनकी नन्ही परी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए बेताब हैं। सनी के साथ 21 महीने की बेटी निशा की ये तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=oPb3eIOz8KA