यूं तो बिग बॉस’ का सीजन 10 कई वजहों से विवादों में रहा, लेकिन इस रिएलिटी शो से सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बटोरी। इसी शो में मोनालिसा और उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत की शादी हुई और अब यह जोड़ी अपने हनीमून के लिए मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा पर है। ‘बिग बॉस’ के बाद रिएलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में भी मोनालिसा और विक्रांत नजर आ चुके हैं, लेकिन इतने बिजी शेड्यूल के चलते इस जोड़ी को अपना हनीमून मनाने का समय ही नहीं मिला। शादी के बाद दोनों डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ के अलावा भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए थे। शादी के लगभग 6 महीने बाद इस कपल ने हनीमून पर जाने की प्लानिंग की है और अब यह दोनों अपने इन पलों को काफी इंजॉय कर रहे हैं।
इन दिनों मोनालिसा-विक्रांत मलेशिया और सिंगापुर की सैर कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें कपल ने इंस्टाग्राम पर सांझा की है। इससे पहले जोड़ी मिनी हनीमून के लिए गोवा गई थीं।
आपको बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी की प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं और बिग बॉस के सीजन-10 में अपने डांस के लिए काफी फेमस हुई थीं। शो में मोनालिसा और मन्नु की जोड़ी काफी सुर्खियां बटोर रही थी लेकिन जैसे ही मोनालिसा के बॉयफ्रेंड विक्रांत की एंट्री हुई, तो सब की नजर इस जोड़ी की तरफ हो गईं।
https://www.youtube.com/watch?v=hvdj-iUB0B8