गुजरात के दीव में नागवा बीच पर खड़े 4 लड़कों के लिए सेल्फ़ी लेना जानलेवा साबित हो गया। चारों लड़के समुद्र के किनारे एक पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे कि तभी सामने से समुद्र की ऊंची लहरें आईं और चारों लड़कों को समुद्र में खींचकर ले गई।
घटना के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और चार में से एक लड़के को बचा लिया गया, जबकि 3 अभी भी लापता हैं। इस पूरी घटना का वीडियो दूर खड़े एक लड़के ने अपने फोन में कैद कर लिया।
जानकारी के मुताबिक यह चारों लड़के राजस्थान के बताए जा रहा हैं और दीव के केवदवाड़ी में चल रहे सरकारी बांध काम में मजदूरी कर रहे थे। रविवार की छुट्टी में समुद्र की लहरों की मस्ती का और सेल्फी का लुफ्त उठाने के लिए नगवा बीच के समुद्र किनारे पर गए थे इसी दौरान ये हादसा हो गया।
https://www.youtube.com/watch?v=F0uX4FjFVs4