बुधवार को डिहायड्रेशन के चलते अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर दिलीप कुमार की तबियत अब ठीक है। यह कहना है उनकी पत्नी सायरा बानों का। सायरा बानो ने अपने बयान में कहा, ‘वह अब कल से ज्यादा ठीक हैं। लेकिन उन्हें आज भी अस्पताल में रखा जाएगा। अस्पताल में डॉक्टर उनका काफी अच्छा ख्याल रख रहे हैं।
बता दें कि बुधवार को दिलीप कुमार की तबीयत अचानक खराब होने के चलते उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीप कुमार फिलहाल आईसीयू में एडमिट हैं।
आपको बता दें कि 94 वर्षीय दिलीप कुमार की पिछले कुछ सालों से तबीयत ठीक नहीं चल रही है। पिछले साल दिसंबर में भी बुखार और पैर में सूजन के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार के अस्वस्थ होने की खबर सार्वजनिक होने के साथ ही सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआएं होने लगीं।
https://www.youtube.com/watch?v=gakfrKdojZY