मध्यप्रदेश के भोपाल में एक मॉल में एक महिला के सुसाइड करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला ने मॉल के दूसरी मंजिल से नीछे छलांग लगा दी। महिला को घायल हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि महिला ने छलांग लगाने से पहले कुछ देर तक फोन पर बात की थी। इसके बाद ही उनसे अपना पर्स बाजू में रखा और रेलिंग के ऊपर चढ़कर नीचे कूद गई। जब महिला छलांग लगा रही थी तब उसके सामने मॉल के स्टाफ मेंमर्ब भी खड़े हुए थे लेकिन स्टाफ मेंमर्ब का महिला पर कूदते समय ध्यान नहीं गया।
महिला के छलांग लगाने के बाद पूरे मॉल में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत ही पुलिस को घटना की सूचना दी। महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जिसके बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित डीबी मॉल में रेणु मित्तल नाम की महिला दूसरी मंजिल से कूद गई। महिला का पति कपड़ा व्यवसायी संजय मित्तल है। बता दें कि महिला चिरायु मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीएमओ प्रह्लाद दास अग्रवाल की बेटी है।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
https://www.youtube.com/watch?v=eDqodbN-QVc