मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बच्चे बंद पड़ी खान में भरे पानी में मस्ती कर रहे थे और पानी के बाहर खड़े लोग मस्ती का वीडियो बना रहे थे। तभी वहां कुछ हुआ ऐसा कि बच्चों के परिजनों के लिए सबसे खौफनाक याद बन गई है।
दरअसल बंद पड़ी खदान में गणपति विसर्जन के समय तीन बच्चें पानी से भरी खदान में दूसरे बच्चों के साथ मस्ती कर रहे थे। इस लम्हे को उनके साथी मोबाइल में रिकॉर्ड कर यादगार बना रहे थे। किसी को नहीं पता था जहां बच्चे मस्ती कर रहे हैं वहां खदान का आखिरी पत्थर है और उसके बाद गहराई है।
वीडियो में दिख दिख रहा है कि पहले करण और दिलीप पानी में कूदे। सतवीर नाम का लड़का पत्थर पर खड़ा था। दिलीप और करण डुबकी लगा रहे थे दोनों गहराई की तरफ सरके तो गोते खा गए। उन्हें बचाने के लिए पत्थर पर खडा सतवीर पानी में कूद गया। जिसके बाद तीनों पलक झपकते पानी में डूबते चले गए।
https://www.youtube.com/watch?v=uXujB_So8b4