हैदराबाद के एक सनूकर पार्लर के कर्मचारी पर 3 लोगों ने हमला बोल दिया। हमले की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जिस समय कर्मचारी पर हमला हुआ उस समय वो पार्लर में अपने काउंटर में बैठा मोबाईल चला रहा था। देखते ही देखते तीन लोग आते हैं और डंडो से इस कर्मचारी पर हमला बोल देते हैं। कर्मचारी पर हमला होते ही वहां मौजूद अन्य दो कर्मचारी भी उसे बचाने आगे आते हैं और हमलावर को पकडते हैं।
इस कर्मचारी पर किस बात को लेकर हमला बोला गया अभी इसका पता नहीं चल पाया है। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
https://www.youtube.com/watch?v=1p9G_NfuLn8