मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक महिला ने अपने पति को एक युवती के साथ रंग-रेलियां मनाते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। पति की हरकतों से खफा पत्नी ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसके बाद पति मौके से भाग निकला।
महिला ने पति की कथित प्रेमिका को पकड़कर जमकर पीटा। करीब आधे घंटे तक उसने युवती को पकड़कर कर रखा और उसे कई थप्पड़ जड़े। बाद में डायल 100 को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो तीन महिलाएं मिलकर प्रेमिका को पकड़कर लगातार पीट रही है। साथ ही साथ यह भी पूछ रही है कि तेजसिंह के साथ उसका क्या रिश्ता है।
https://www.youtube.com/watch?v=DW_xK_TvMtQ