उत्तरकाशी के डबरकोट में भूस्खलन का एक भयावह वीडियो सामने आया है। वीडियो में पहाड़ी दरकते हुई साफ देखी जा सकती है। इससे कई मीटर दूर तक धुल का गुब्बार आसमान में उड़ने लगा।
भूस्खलन से बंद हुए यमुनोत्री मार्ग के चलते अब धाम तक पहुँचने के लिए श्रद्धालुओं को फिलहाल 12 किमी की पैदल यात्रा करनी होगी। डबरकोट के पास पहाड़ी से मलबा आने से यमनोत्री मार्ग पिछले 35 घंटों से भी ज्यादा समय से बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में धाम पहुँचने वाले यात्रियों को त्रिखली, कुंसाला गांव से होकर पैदल यात्रा करनी पड़ रही है।
प्रशासन मौके पर श्रद्धालुओं को नए पैदल मार्ग की जानकारी दे रहे है। इससे पहले सड़क मार्ग खोलने पहुंची जेसीबी का चालक भी मलबे की जद में आने से बाल-बाल बचा।
https://www.youtube.com/watch?v=9oJKi54PDm8