उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार को यमुना नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 12 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी डूबे लोगों की तलाश जारी है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि ये हादसा नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने के कारण हुआ है।
हालांकि, अभी इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव की क्षमता 10-15 की ही थी, लेकिन इसमें करीब 60 लोग सवार थे। जिससे नाव नदी के बीच में जाते ही असंतुलित होकर पलट गई। एनडीआरएफ की टीम भी मेरठ से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।
वहीं बिहार से भी 6 लोगों के गंगा नदी में डूबने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना के मोकामा प्रखण्ड के मरांची गांव में सुबह एक परिवार गंगा स्नान के लिए गया था जब ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अब तक दो लोगों का शव ढूंढ लिया गया है। वहीं चार अन्य की तलाश जारी है।
https://www.youtube.com/watch?v=H1xqLn5K7B4