अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज दुनियाभर में योग किया गया। देश में भी दिल्ली से लेकर अलग अलग राज्यों से योग की तस्वीर सामने आ रही है। इन तस्वीरों में सबसे खास तस्वीर है हमारे जवानों की। ईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख की जमा देने वाली ठंड में योग कर लोगों को योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=besqZk87WFQ
आईटीबीपी के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लद्दाख में लगभग 18000 फीट की ऊंचाई पर -25 डिग्री सेल्सियस की कड़कड़ाती ठंड में योग किया। ऐसा कर सेना के जवानों ने देशवासियों को यह संदेश दिया कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, योग कहीं भी किया जा सकता है। योग करते समय इन जवानों के चारों ओर बर्फ की मोटी चादर साफ देखी जा सकती है। जवानों के मुंह से निकलने वाली भाप से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितनी ठंड पड़ रही है।