झारखंड के जमशेदपुर में दो दिन पहले माफिया डॉन अखिलेश सिंह के पिता चंद्रगुप्त सिंह पर अपराधियों के द्वारा ताबडतोड़ फायरिंग की गई। राहत की बात ये रही कि इस हमले में चंद्रगुप्त सिंह बाल बाल बच गए। खबरों के मुताबिक, इस गैंगवार को झारखंड और खासकर जमशेदपुर की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि सूबे के सीएम रघुबर दास के आवास से थोड़ी दूरी पर घटना को अंजाम दे दिया। फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
हमले की सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर कितने बेखौफ अंदाज में गोली चला रहे हैं। सीसीटीवी में स्पष्ट दिखाई दे रही है कि हमले के वक्त माफिया डॉन अखिलेश सिंह के पिता चंद्रगुप्त सिंह हमलावरों पर कुर्सी फेंककर भागते हैं और गार्ड रूम से अपनी राईफल उठाकर लाते हैं। चंद्रगुप्त सिंह ने भी हमलावरों पर जवाबी फायरिंग की, लेकिन किसी को गोली नहीं लगी। जबकि इस हमले में उनके सहयोगी के पैर में गोली लग जाती है।
https://www.youtube.com/watch?v=D8V-YO_QvdI