उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक तथाकथित मनचले को लड़की से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर मनचले लड़के ने लड़की को जब छेड़ना शुरू किया तो प्रतिक्रिया में लड़की ने शोर मचा दिया। यही नहीं इस साहसी लड़की ने मनचले को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई भी कर डाली।
इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूत्रों के मुताबिक तीन दिन पहले एक मनचले ने सड़क पर जा रही लड़की के साथ छेड़छाड़ की और लड़की के पिछले हिस्से पर लात मार दी। जिसके बाद गुस्साई लड़की ने मनचले को वहीं पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर डाली।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे छेड़छाड करने वाला मनचला लड़की की गिरफ्त में से भागने की कोशिश कर रही है, लेकिन लड़की है कि मनचले को छोड़ती ही नहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचलें को हिरासत में लेकर लड़की के बयान पर मनचले के खिलाफ कार्रवाही शुरु कर दी।
https://www.youtube.com/watch?v=XnQg4pFILtU