मुंबई के पास कल्याण में एक लड़की बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब लड़की नवरात्र के उपलक्ष्य में चल रहे मेले में कार और बाइक का स्टंट देख रही थी।
मौत के कुएं में स्टंट चल ही रहा था कि तभी लड़की का पैर फिसल गया और वो रेलिंग पार कर कुएं में लटक गई। अभी कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही तेज रफ्तार में घूम रही कार ने लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। हवा में लटकी लड़की कार की टक्कर से सीधे मौत के कुएं में जा गिरी।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की सीधे कुएं के बीच जा गिरती है। गनीमत रही कि कार की तेज टक्कर के बाद भी लड़की को गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि घायल लड़की को स्टंट कर रहे लोगों ने फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=IVx2RBDlHtA&t=5s